Health

जानिए फ्रैक्चर टूटी हड्डी, खानपान व प्लास्टर से जुड़े सभी सवालों के जवाब –हड्डी कैसे और कितने दिन में जुड़ती हैं

पैर की टूटी हड्डी कितने दिन में जुड़ती है- pair ki tuti haddi kitne din mein jud jaati hai

पैर में शरीर की बड़ी हड्डी होने के कारण 4 से 6 महीने तक का अधिक समय लग सकता है। Fracture होने के बाद ब्लड सरकुलेशन अगर सही बना रहता है तो haddi जल्दी जुड़ती है।

पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए- pair ki haddi tutne par kya khana chahie

फ्रैक्चर को जोड़ने के लिए कुछ खट्टी चीजें जैसे– टमाटर, नींबू, संतरा, कीबी, मौसमी का फल और आयरन व कैल्शियम युक्त हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे– पत्ता गोभी, फूलगोभी, पालक, मेथी का साग हड्डी जल्दी जोड़ने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा दूध में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसके इस्तेमाल से हड्डी जल्दी जुड़ती होती है।

पैर की हड्डी टूटने पर क्या खाना चाहिए- pair ki haddi tutne par kya khana chahie

जांघ की हड्डी जोड़ने में कितना समय लगता है- jangh ki haddi jodne me kitna time lagta hai

जांग की हड्डी का ऑपरेशन होने पर स्क्रू, प्लेट या नेल डाली गई है तो 90 दिन – 118 दिन तक हड्डी जुड़ने में लग सकते हैं। हालांकि फ्रैक्चर ग्रसित रोगी प्लास्टर की तुलना में जल्दी चलने लगता है।

प्लास्टर कितने दिन में खुलता है- plaster kitne din mein khulta hai

सूजन घटाने के लिए शुरुआती दौर में 7 से 14 दिन तक का प्लास्टर लगाते हैं। और फ्रैक्चर की स्थिति देखने के बाद पक्के प्लास्टर को 30 दिनों से 45 दिनों तक के लिए चढ़ा दिया जाता है।

प्लास्टर कितने दिन में खुलता है– plaster kitne din mein khulta hai

टूटी हुई हड्डी जोड़ने की दवा- tuti hui haddi jodne ki dawa

टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए मुख्यता कैल्शियम, विटामिन d3, मिनरल्स, व मल्टी विटामिन का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा हद्जोड़ भी काफी लाभप्रद होती है।

हाथ की हड्डी टूटने पर क्या करे- hath ki haddi tutne par kya kare

हाथ की हड्डी टूटने पर ज्यादातर प्लास्टर करने की जरूरत पड़ती है। अगर हड्डी अपनी जगह से हट गई है और वह चिकित्सक के सेट करने पर भी प्लास्टर से सेट नहीं होती है तो उसमें सर्जरी करके प्लेट, स्क्रु या बायर लगाया जाता है। और हाथ की हड्डी को पहले की तरह सेट कर दिया जाता है।

पैर के पंजे की हड्डी टूटना- pair ke panje ki haddi ka tutna

पैर के पंजे की हड्डी टूटने पर K wire का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि ज्यादातर मामलों में प्लास्टर से पैर के पंजे की हड्डी जुड़ जाती है।

हड्डी टूटने के बाद मालिश के लिए कौनसा तेल लगाये- haddi tutne ke bad malish ke liye kounsa tel lagana chahie

हड्डी टूटने के बाद मालिश के लिए ऑर्थो गोल्ड तेल anti-inflammatory और एंटी एनाल्जेसिया तेल है जो कि दर्द और सूजन से राहत देता है। इसकी मालिश करने से दर्द हवा में गायब हो जाता है। इसके अलावा हड्डी को मजबूत करने के लिए जैतून का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है।

हड्डी टूटने पर कितने दिन में जुड़ती है- haddi tutne par kitne din me jud jayegi

हाथ की टूटी हड्डी 2 से 3 महीना में जुड़ जाती है और यही अगर पैर का फ्रैक्चर होता है तो पैर की टूटी हड्डी 4–6 महीनों में जुड़ती है। हाथ की तुलना में पैर की हड्डी बड़ी होने के कारण जुड़ने में अधिक समय ले लेती है। अगर हड्डी बहुत अधिक महीनों तक बिल्कुल भी नहीं जुड़ रही हो तो उसे none-union fracture कहते हैं जिसमें आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी होता है और उसका उपचार कराना चाहिए।

ऑपरेशन के बाद हड्डी कितने दिन में जुड़ती है-operation ke bad haddi tutne par kitne din me jud jayegi

ऑपरेशन के बाद हाथ की हड्डी 2 से 3 महीने में जुड़ जाती है। और ऑपरेशन के बाद पैर के हड्डी 4–6 माह में जुड़ जाती है।

कोहनी की हड्डी कितने दिन में जुड़ती है- kohni ki haddi kitne din me judta hai

कोहनी की टूटी हड्डी को जोड़ने में 35 से 90 दिन लगते हैं। कोहनी का जोड़ एक मुख्य जोड़ है। इसलिए अधिक मात्रा में मूवमेंट करता है इस कारण टूटी हड्डी जुड़ने में अधिक समय लग सकता है।

कंधे की हड्डी कितने दिन में जुड़ती है- kandhe ki haddi kitne din me judta hai

कंधे की हड्डी मुख्यता 30 से 85 दिनों में जुड़ जाती है। ध्यान रहे फ्रैक्चर के दौरान हाथ को नीचे लटका कर ना रखें। अन्यथा हाथ में सूजन बनी रह सकती है।

हड्डी कैसे जुड़ती है- tuti haddi kaise judti hai– stages of healing bone fracture process

पूरी हड्डी को जोड़ने मुक्ता 4 प्रोसेस stages से गुजरना पड़ता है –

1. Hematoma formation-

यह प्रोसेस 1 सप्ताह तक चलती है डॉक्टर इसीलिए कच्चा प्लास्टर 7 से 15 दिनों तक के लिए लगाते हैं क्योंकि यह प्रोसेस में रक्त की नलिकाएं टूटने की वजह से सूजन आ जाती है।

2. Fibrocartilaginous callus formation-

यह प्रोसेस में 2 से 3 सप्ताह तक का समय लगता है। इस प्रोसेस में रक्त की जुड़ने लगती हैं। और सॉफ्ट कैलस फॉरमेशन होने लगता है।

3. Callus ossification-

यह प्रोसेस में 1 से 4 महीने का समय लगता है। यह प्रोसेस में सॉफ्ट कैल्शियम हार्ड कैल्शियम में बदल जाता है। और ब्लड सप्लाई पहले की तरह शुरू हो जाती है।

4. Bone remodeling process-

यह प्रोसेस थोड़ा लंबा चलता है। यह प्रोसेस में हड्डी पूर्णतया जुड़ जाती है। और हड्डी पहले की तरह shape (आकार) धारण कर लेती है। इसलिए इस प्रोसेस को बोन रिमॉडलिंग प्रोसेस कहते हैं। यह प्रोसेस 4 से 12 महीने तक व इससे कहीं अधिक समय तक चलती रहती है।

हड्डी कैसे जुड़ती है

टूटी हुई हड्डी कम से कम कितने दिन में जुड़ती है?–tuti hui haddi kam se kam kitne din me judta hai

मानव शरीर में सभी अस्थियां एक समान समय में नहीं जुड़ती हैं। हालांकि हम कह सकते हैं कि upper limb की हड्डियां 2–3 माह में जुड़ जाती हैं। अगर यही लोअर लिंब की बात करें तो 3 से 5 महीने तक का समय टूटी हुई हड्डी को जोड़ने में लगता है।

पैर का प्लास्टर कितने दिन में खुलता है?–pair ka plaster kitne din mein khulta hai

पैर का फ्रैक्चर होने के पश्चात शुरुआती दिनों में कच्चा प्लास्टर 7–10 दिनों के लिए लगाया जाता है। पैर की कंडीशन के अनुसार कच्चा प्लास्टर हटाने के बाद 45 दिनों के लिए पक्का प्लास्टर चढ़ा दिया जाता है।

पैर फैक्चर कितने दिन में ठीक होता है–pair ka fracture kitne din mein theek hota hai

पैर के फ्रैक्चर को ठीक होने में 90–150 दिनों तक का समय लगता है। याद रहे जिस जगह प्लास्टर लगाया जाता है उन जोड़ों को छोड़कर बाकी अन्य जोड़ों को चलाते रहना चाहिए जिससे ब्लड सरकुलेशन बना रहे और जकड़न वाली समस्या उत्पन्न ना हो।

पैर की हड्डी टूट जाए तो क्या करना चाहिए?–pair ki haddi tut jaye to kya karna chahiye

किसी भी कारण से आपको लगता है कि हड्डी टूट गई है तो आपको तुरंत किसी भी नजदीकी अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में जाकर दिखाना चाहिए और अपना उपचार कराना चाहिए। अगर पैर की हड्डी टूट जाए तो उस अंग को ज्यादा उल्टा–सीधा चलाना नहीं चाहिए। अगर आपको लगता है कि रक्त बह रहा है तो उस रक्त को रोकने का प्रबंध करना चाहिए और अगर आपके पास बांधने को कुछ नहीं है तो आप चोट लगने के स्थान से ऊपर आप किसी भी कपड़े की सहायता ले सकते हो जो आपके पास हो और उस जोड़ को immobilize कर देना चाहिए।

हड्डी जल्दी जोड़ने के लिए क्या खाएं?–tuti haddi jaldi jodne ke liye kya khana chahie

यह तो हम सब जानते हैं कि हड्डी जोड़ने में कैल्शियम विटामिन से मल्टी विटामिंस, मिनरल्स बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं और सबसे बड़ी बात तो यह है कि हम जो भी खाते हैं वह हमारी हड्डियों को लगता है। क्योंकि हमारी हड्डियों में सभी प्रकार के विटामिंस, आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, फास्फोरस इत्यादि तत्व पाए जाते हैं।टूटी हड्डी जल्दी जोड़ने के लिए कैल्शियम वाले पदार्थ जैसे– हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, मेथी, बथुआ व डेयरी उत्पाद

  • जैसे– दूध, दही, कच्चा पनीर, खीर आदि टूटी हड्डी को जल्दी जोड़ते हैं।विटामिन A, विटामिन K, विटामिन D टूटी हड्डी को जल्दी जोड़ देते हैं।
जल्दी जोड़ने के लिए क्या खाएं?–tuti haddi jaldi jodne ke liye kya khana chahie

टूटी हड्डियों को तेजी से ठीक करने में क्या मदद करता है? tuti haddi ko teji se thik karne mein kya madad karta hai

कैल्शियम, पालक, मछली, मांस, कच्चा पनीर, खीर, दूध, दही, ब्रोकली, विटामिन A, विटामिन K, विटामिन d3 टूटी हड्डी को तेजी से जोड़ते हैं। रोगी अधिक समय तक रेस्ट पर रहता है इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में अधिक वजन और मोटापा ना पड़े।

प्लास्टर फ्रैक्चर में कैसे मदद करता है?–plaster fracture me kaise madad karta hai

टूटी हड्डी जोड़ने के लिए या तो प्लास्टर लगाया जाता है या फिर ऑपरेशन करके रोड या प्लेट या स्क्रु डालकर उस जोड़ को ठीक किया जाता है। टूटी हड्डी को जोड़ने के लिए डॉक्टर हड्डी को सेट करके प्लास्टर तक कर देते हैं और कुछ दिनों के पश्चात जोड़ में कैल्शियम बनकर हड्डी जोड़ने लगती है और जोड़ अपनी जगह सेट होकर जुड़ जाता है इसी तरह से प्लास्टर फ्रैक्चर में मदद करता है यह काफी पुरानी तकनीकी है जो फ्रैक्चर में इस्तेमाल की जाती है।

पैर का प्लास्टर कटने के बाद क्या करें–pair ka plaster katne ke baad kya kare

पैर का प्लास्टर कटने के बाद हल्के गर्म पानी से सिकाई करनी चाहिए और हाथ या पैर का प्लास्टर लगा है तो उसकी गंदगी को साफ करना चाहिए। सुबह–शाम पैर की एक्सरसाइज करनी चाहिए। पैर का प्लास्टर कटने के बाद फिजियोथैरेपी आवश्यक करानी चाहिए जिससे हमारे जोड़ों की गतिशीलता और मांसपेशियों की ताकत वापस आ जाती है। अगर पैर का प्लास्टर कटने के बाद अधिक मात्रा में दर्द होता है तो डॉक्टर से परामर्श लेकर एंटी– एनाल्जेसिया, एंटी इन्फ्लेमेटरी क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल उस जोड़ पर करें जहां आपको दर्द हो रहा है। पैर का प्लास्टर कटने के बाद मोटिवेट होकर हल्के हल्के आपको खुद से भी एक्सरसाइज करनी होगी। आप हल्के–हल्के ठीक हो जाएंगे। जब पैर पर प्लास्टर लगा होता है तो रोगी का मनोबल कमजोर हो जाता है। इसलिए आप कुछ दिनों तक अजीब सा महसूस करेंगे बाद में सब कुछ धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा। पैर का प्लास्टर कटने के बाद एकदम चलना नहीं चाहिए। चलने के मामले में अपने डॉक्टर से परामर्श आवश्यक लेना चाहिए।

एक खुला फ्रैक्चर क्या है–ek khula fracture kya hota hai in hindi

जब हड्डी टूटकर मांस फाड़ कर त्वचा के बाहर निकल जाती है और रक्त स्राव होता है तो उस कंडीशन को एक खुला फ्रैक्चर कहते हैं। ऐसे हालात में रोगी अधिक डिप्रेशन और एंजायटी (घबराहट)और दर्द, सूजन का शिकार हो जाता है। खुला फ्रैक्चर होने पर हो सकता है जोड़ सही से ना चल पाए। परंतु खुले फ्रैक्चर में उस जोड़ और फ्रैक्चर वाली जगह को ज्यादा बिना है हिलाए डुलाए। तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में दिखाना चाहिए।

हड्डी जोड़ने वाला तेल कौन सा है–haddi jodne bala tel kaun sa hota hai in hindi q

जैतून का तेल (olive oil) कैलशियम, विटामिन d3, में अनेक एंटी ऑक्सीडेंट्स फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं जो टूटी हड्डी को जोड़ने में मदद करते हैं।

टूटी हुई हड्डी को जोड़ने में किसका उपयोग होता है –tuti hui haddi ko jodne mein kiska upyog hota hai

प्लास्टर ऑफ पेरिस, प्लास्टर कास्ट, टाइटेनियम प्लेट, K wire, स्क्रू ,Nail, आदि का उपयोग टूटी हड्डी को जोड़ने में किया जाता है। इन सब की सहायता से टूटी हुई हड्डी जुड़ जाती है। इसके अलावा खाने में विटामिन d3 व कैल्शियम डाइट लेने से हड्डी जल्दी जुड़ती है।

पक्का प्लास्टर क्या होता है ( पक्का प्लास्टर क्या है) –pakka plaster kya hota hai Hindi mein

Chemistry में इसको कैल्शियम सल्फेट (caSO4) कहा जाता है। यह एक अकार्बनिक यौगिक है। प्राकृतिक caSO4 जल से मिलकर एक कठोर क्रिस्टल के रूप में पत्थर होता है। इसको गर्म करने पर पानी वाष्पीकरण की क्रिया के द्वारा पानी वाष्प बनकर हवा में उड़ जाता है। उसके बाद यह कैलशियम सल्फेट पाउडर के रूप में बदलता है। जब इसको पीसते हैं तब प्लास्टर ऑफ पेरिस बन जाता है। फिर से इसको पानी के साथ लगाने के बाद अभिक्रिया करके फिर से यह कठोर हो जाता है। इसको ही पक्का प्लास्टर कहते हैं।

हड्डी कैसे जल्दी जुड़ती है–tuti haddi kaise jaldi judati hai Hindi mein

अच्छा खानापीना करने से हल्दी जल्दी जुड़ती है। Fracture होने पर खाने में कैल्शियम डाइट ( अंडे की सफेदी, कच्चा पनीर, डेयरी उत्पाद, मत्था, छाच, शुद्ध दूध, मांस, मछली) आदि का स्तेमाल करने से हल्दी जल्दी जुड़ती हैं।

टूटी हुई हड्डी को मजबूत कैसे बनाएं –tuti Hui haddi ko majbut kaise banaen Hindi mein

कच्चे चने को पानी शाम को पानी में भिगोकर रख दिया जाय और सुबह–शाम इनको निहाले मुंह खाने से प्रोटीन की पूर्ति होती है और टूटी हड्डी मजबूत हो जाती है।हड्डी जोड़ने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए – ड्राई फ्रूट, काजूअखरोट, पिस्ता, किशमिश, छुहारा, बादाम, मखाना, अंजीर, खुबानी, और सेव अनार, ब्रोकली, केला, आदि में बहुत पोषक तत्व होते हैं जो कि हड्डी को जल्दी जोड़ने में मदद करते हैं।

हड्डी जोड़ने का मंत्र क्या है – tuti haddi jodne ka Mantra kya hota hai

गायत्री मंत्र ‘ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो न: प्रचोदयात्।। ‘ को अत्‍यंत प्रभावी मंत्रों में से एक माना गया है। इस मंत्र का अर्थ होता है क‍ि ‘सृष्टिकर्ता प्रकाशमान परामात्मा के तेज का हम ध्यान करते हैं। यह मंत्र का जप करने से आपका दुख दर्द कम हो सकता है। हालांकि मेडिकल भाषा में ऐसा कोई मंत्र नहीं होता जिससे हड्डी जुड़ जाए परंतु आप जिस ईश्वर की आस्था रखते हैं आप उसका मंत्र का जप कर सकते हैं। हालांकि फ्रैक्चर को ठीक करने में दबाएं और इलाज ही एकमात्र तरीका है हड्डी को जोड़ने का।

हड्डी मजबूत करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए–Hindi majbut karne ke liye kaun sa fal khana chahie

संतरा फल में सौ पर्सेंट तक हड्डी को स्वस्थ व मजबूत रखने की क्षमता होती है। विटामिन C, विटामिन D, मैग्नीशियम, विटामिन K, calcium, संतरा जैसे पोषक तत्व हड्डी को मजबूत करने में सहायता करते हैं।

प्लास्टर के ठीक होने का समय क्या है–plaster ke theek hone ka samay kya hai

प्लास्टर से फ्रैक्चर जुड़ने में सामान्यता 60–90 दिनों का समय लग सकता हैं।

प्लास्टर के बाद क्या करना चाहिए–plaster ke bad kya karna chahie

प्लास्टर लगने के बाद प्लास्टर के अंदर किसी भी तरह की नुकीली पेन, पेंसिल अन्य किसी वस्तु को ना डालें इससे प्लास्टर के अंदर इंफेक्शन हो सकता है। प्लास्टर को किसी भी हार्ड सरफेस (कठोर)वाली सतह पर नहीं रखना चाहिए। प्लास्टर लगने के बाद प्लास्टर में पानी नहीं डालना चाहिए पानी से बचाना चाहिए। प्लास्टर डीलरढीला होने पर अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। प्लास्टर की वजह से हाथ पैर सुन्न होना या नीला पड़ने पर अपने डॉक्टर को आवश्यक दिखाना चाहिए।

प्लास्टर के बाद क्या करना चाहिए

फ्रैक्चर और टूटने में क्या अंतर है–fracture aur tutane mein kya antar hota hai

किसी भी एक्सीडेंटल केस या अन्य किसी वजह के कारण हड्डी मैं टुकड़े हो जाते हैं या अपने पैसे टूटकर एक इधर-उधर खिसक जाती है तो उसको फ्रैक्चर बोलते हैं और किसी भी तरह की दरार आने पर उसको हेयरलाइन फ्रैक्चर बोलते हैं। हालाकि फ्रैक्चर और हड्डी टूटने में कोई खास अंतर नहीं है। दोनो ही शब्द का अर्थ है हड्डी टूटना इसको मेडिकल भाषा में Fracture कहते हैं।

प्लास्टर क्यों लगाया जाता है– plaster kyon lagaya jata hai

प्लास्टर सामान्यता हाथ या पैर की टूटी हुई हड्डी को जोड़ने के लिए किया जाता हैं। फ्रेक्चर को इसके अलावा और भी तरह से fracture ठीक करा जा सकता है। जैसे सर्जरी करके ऑपरेशन प्लेट, स्क्रू, रोड आदि।

फ्रैक्चर कब खुला माना जाता है – fracture kab khula Mana jata hai

जब हड्डी टूटकर स्किन और मांसपेशियों को घायल करके मांस के बाहर निकल जाती है तो उसको खुला फ्रैक्चर (Open Fracture) कहते हैं। ऐसी कंडीशन में तुरंत नजदीकी आर्थोपेडिक्स डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

खुले फ्रैक्चर के जोखिम कारक क्या है–khole fracture ke jokhim karak kya hai

खुले फ्रैक्चर में सबसे बड़ा जोखिम का कारण संक्रमण (infection) होता है। इसकी बहुत अधिक संभावनाएं होती है। इसलिए खुले फ्रैक्चर का इलाज पूरा लेना चाहिए। इसके आलावा अधिक मात्रा में टूटी हड्डी से अनेक बार अंग की विकृति हो जाती है।

क्या फ्रैक्चर अपने आप ठीक हो जाता है –kya fracture apne aap theek ho jata hai

फ्रैक्चर हमेशा अपने आप ठीक होता है यह हड्डी जोड़ने की प्राकृतिक प्रक्रिया है। प्लेट, वायर, स्क्रू, व प्लास्टर सिर्फ हड्डी को जोड़ने में मदद करते हैं। दबाएं और खानपान हड्डी को जल्दी जोड़ने में मदद करते हैं।

क्या हम घर पर प्लास्टर काट सकते हैं –kya ham Ghar per plaster kat sakte hain

हालाकि प्लास्टर को अपने आप नही काटना चाहिए। परन्तु अगर आप जानते है है प्लास्टर काटना और आपके चिकत्शक ने आपको बोल दिया है की हड्डी जुड़ चुकी है। और अस्पताल आपसे अधिक दूरी पर है तब आप प्लास्टर को सेफ तरीके से निकाल सकते हो। कोसिस करें की अस्पताल जाकर ही प्लास्टर को कटवाए। इसके बाद गर्म अपनी से सिकाई करें।

क्या आप घर पर प्लास्टर कास्ट निकाल सकते हैं –kya aap ghar per plaster cast nikal sakte hain

हां अगर आपकी हड्डी पूरी तरह जुड़ चुकी है और आपको आपके डॉक्टर ने palster काटने को बोल दिया है तो आप प्लास्टर काट सकते हो। प्लास्टर काटने के लिए अपने डॉ० से पहले इस बारे में जानकारी लें लें।

हड्डी की मालिश करने से क्या होता है –haddi ki malish karne se kya hota hai

हड्डी की मालिश करने से हड्डी का ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता हैं। हड्डी मजबूत होती है। परंतु हड्डी की मालिश फ्रैक्चर के बाद बिना डॉक्टर की सलाह के नही करना चाहिए। मालिश से ज्यादा आपको एक्सर्साइज फायदा पहुंचा सकती है। यह सब के बारे में फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श लें।

हड्डी जोड़ने की आयुर्वेदिक दवा कौन सी है –haddi jodne ki ayurvedic dava kaun si hoti hai

हड़जोड़ प्राकृतिक कैल्शियम पाया जानें बाला स्रोत है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह आपकी हड्डी को जोड़ने में मदद करता हैं। हड़जोड़ को अच्छा आयुर्वेदिक दवा का स्रोत माना जाता है।

नारियल पानी टूटी हड्डियों के लिए अच्छा है– nariyal Pani tuti haddiyon ke liye achcha hai

नारियल में अधिक मात्रा में पानी और कैल्शियम होता है जोकि फ्रैक्चर और टूटी हड्डी व स्वस्थ हड्डी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में बॉडी के लिए फायदेमंद शुगर कॉन्टेंट व सोडियम पाया जाता है। नारियल में यह सब होने की वजह से इसको पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है। शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है और टूटी हड्डी को जोड़ने में मदद करता है।

प्लास्टर ऑफ पेरिस को सूखने में कितना समय लगता है–plaster of Paris ko sukhne mein Kitna samay lagta hai

आमतौर पर प्लास्टर ऑफ पेरिस को सूखने में 20 मिनट से लेकर 24 घंटे तक का समय लगता है। प्लास्टर ऑफ पेरिस सूखता नहीं बल्कि जम जाता है।

ऐसी कौन सी हड्डी है जो किसी और से नहीं जुड़ती. Aisi kaun si haddi hai jo kisi aur se nahin judati

hyoid bone एक छोटे से U आकार की हड्डी होती है जोकि घोड़े के नाल के समान होती है। हाइड हड्डी एकल हड्डी है जो किसी से नहीं जुड़ती है यह सिर्फ लिगामेंट और मांसपेशियों से जुड़ी होती है। जबड़े के आधार पर पूर्वकाल में गर्दन की मध्य रेखा में और चौथे ग्रीवा कशेरुकाओं के पीछे स्थित होता है। इसकी शारीरिक स्थिति थायरॉयड उपास्थि से ठीक ऊपर है|

पैर का प्लास्टर कितने दिन में करना चाहिए–pair ka plaster kitne din mein karna chahie

पैर या हाथ का प्लास्टर शुरुआती दिनों में कच्चा प्लास्टर 7 दिनों के लिए चढ़ाया जाता है। रोगी की स्थिति देखने के पश्चात यह प्लास्टर को हटाकर 35 से 45 दिनों के लिए पक्का प्लास्टर कर दिया जाता है।

क्या 2-3 सप्ताह में फ्रैक्चर ठीक हो सकता है – kya 2-3 saptah mein fracture theek ho sakta hai

हां आमतौर पर 3 सप्ताह से लेकर 6 सप्ताह में अप्पर लिंब जैसे कलाई, फोरमआर्म, अंगुली आदि का फ्रैक्चर जुड़ जाता है। परंतु यह सब निर्भर करता है कि आपका फ्रैक्चर कितना और किस तरह का हुआ है। अगर फ्रैक्चर अधिक बढ़ा हुआ है और हड्डी के टुकड़े हो गए हैं। तो हो सकता है आपके फ्रैक्चर में अधिक समय लग जाए। फ्रैक्चर की कंडीशन पर फ्रैक्चर में ठीक होने वाला समय लगता है। यह समय किसी का कम या किसी का ज्यादा भी हो सकता है।

कौन से फल में सबसे ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है–kaun se fal mein sabse jyada calcium paya jata hai

अंजीर, संतरे और, कीवी, सीताफल, करंट काले, बादाम, ब्रोकली, केला, मुनक्का, तरबूज, जामुन, कीवी, नारियल, आम, जायफल, अनानास में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है।

हड्डी जोड़ने वाला तेल कौन सा है– haddi jodne wala Tel kaun sa hai

ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल) हड्डी को सबसे ज्यादा मजबूत करता हैं। इसकी मैसेज करने से हड्डी मजबूत होती है और ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है। इस तेल की मसाज करने के लिए अपने चिकित्सक से पहले परामर्श अवश्य लें।

हड्डी जोड़ने वाला पौधा कौन सा है–haddi jodne wala paudha kaun sa hai

हड्डजोड़ एक पौधा है जो कि टूटी हड्डी जोड़ने में काम आता है। हड्डजोड़ में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके अलावा नीम के पत्ते का जूस बनाकर पिया जाए तो शरीर का रक्त शुद्ध होता है। नीम के पत्ते टूटी हड्डी को जोड़ने में मदद करते हैं।

टूटी हुई हड्डी (हड्डियों) को जोड़ने में किसका प्रयोग होता है– tuti Hui haddi ko jodne mein kiska prayog hota hai

सुबह-शाम नीम के पत्ते का जूस बनाकर पिया जाए और प्लास्टर, ऑपरेशन के द्वारा लगी रोड, प्लेट, स्क्रू व हड्डजोड़ का इस्तेमाल टूटी हड्डी जोड़ने ने किया जाता है।

हड्डी जोड़ने की दवा क्या है–haddi jodne Ki dava kya hai

Cholecalciferol (vitamin D3), हड्डजोड़ व कैल्शियम टूटी हड्डी जोड़ने की मुख्य दबाएं हैं। इसके अलावा दर्द के लिए एंटी– एनाल्जेसिया मेडिसिन और सूजन के लिए anti-inflammatory दबाओं का इस्तेमाल किया जाता है। पैर का प्लास्टर कटने के बाद क्या करें– हाथ या पैर का प्लास्टर कटने के पश्चात गर्म पानी से सिकाई, Range of motion एक्सरसाइज व मसल्स स्ट्रैंथनिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए।

हड्डी जोड़ने के लिए क्या खाएं–tuti haddi jodne ke liye kya khayen

हड्डी जोड़ने के लिए प्रोटीन दाल,चना, सोयाबीन और कैल्शियम, विटामिन d3 डाइट को खाना चाहिए। यह टूटी हड्डी को जोड़ने में मदद करती है।हड्डी मजबूत करने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए–कीवी, सीताफल, करंट काले, बादाम, अंजीर, संतरे और, ब्रोकली, केला, मुनक्का, तरबूज, जामुन, कीवी, नारियल आदि फलों का इस्तेमाल करना चाहिए यह शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

पैर के फ्रैक्चर से ठीक होने में कितना समय लगेगा– pair ke fracture se theek hone mein Kitna samay lagega

पैर का फ्रैक्चर ठीक होने में 2 से 6 माह का समय लगता है। यह समय किसी को कम या किसी को ज्यादा भी लग सकता है यह निर्भर करता है कि आपको फ्रैक्चर कैसा हुआ है। फ्रैक्चर ना जुड़ने पर आपको एडवांस ट्रीटमेंट की आवश्यकता हो सकती है। जब 2 से 6 माह में हड्डी बिल्कुल भी नहीं जुड़ती है तो उस fracture को नॉन यूनियन फ्रैक्चर कहते हैं।

पैर के फ्रैक्चर से ठीक होने में कितना समय लगेगा

टूटे पैर से कब तक दूर रहना चाहिए–tute pair se kab tak dur rahana chahie

टूटे पैर से शुरुआती कुछ दिनों तक नहीं चलना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा आराम करें और अपने शरीर की वेट बेयरिंग एक्सरसाइज बिना डॉक्टर के बताए ना करें। 1 से 2 माह तक टूटे पैर से दूर रहना चाहिए।

फ्रैक्चर के बाद मुझे फिजियोथेरेपी कब शुरू करनी चाहिए–fracture ke bad mujhe Physiotherapy kab shuru karni chahie

अगर फ्रैक्चर के बाद ऑपरेशन, स्क्रू कोई प्लेट या रोड डाली जाती है तो 14–15 दिन टांके कटने के बाद फिजियोथेरेपी शुरु करा सकते हैं और अगर कोई फ्रैक्चर के बाद प्लास्टर लगा है तो प्लास्टर कटने के बाद आप फिजियोथैरेपी एक या दो दिन बाद शुरू कर सकते हैं।

हड्डी टूटने पर सूजन क्यों होता है–haddi tutane per Sujan kyon hota hai

हड्डी टूटने के बाद रक्त स्राव होता है जो कि वहां की रक्त बहिंकाए टूटने के कारण सूजन हो जाती है और उस जगह लालिमा या नीलापन हो जाता है तब हड्डी टूटने पर सूजन आती है। इस कंडीशन को इन्फ्लेमेटरी कंडीशन कहते हैं और फ्रैक्चर में यह रक्त बहिंकाए टूटने के पश्चात होने वाली प्रक्रिया को हेमेटोमा प्रोसेस बोलते हैं इस प्रक्रिया में 7 से 10 दिन का समय लगता है सूजन को घटने में। इसलिए डॉक्टर शुरुआती दिनों में 7 से 10 दिनों का कच्चा प्लास्टर चढ़ाते हैं सूजन घटाने के लिए।

हड्डियों में ताकत कैसे आती है– main takat kaise aati hai

अंजीर, चिकन, दूध, पनीर, दही, संतरे और, कीवी, सीताफल, करंट काले, बादाम, ब्रोकली, केला, मुनक्का, तरबूज, जामुन, कीवी, नारियल, आम, जायफल, अनानास आदि खाने से शरीर की ताकत हल्के हल्के वापस आने लगती हैं।

टूटे हुए पैर का ऑपरेशन कैसे होता है–tute hue pair ka operation kaise hota hai

आजकल हड्डियों के बड़े फ्रैक्चर पर ऑपरेशन किया जाता है। इन पद्धति को एनेल व वीनेल के रूप में बांटा गया है। इसमें एनेल विधि हाथ में फोरआर्म ब आर्म और पैर की फीमर हड्डी के ज्वाइंट का ट्रीटमेंट करा जाता है। विनर गिरी के द्वारा रोड हाथ व पैरों में लगाकर ऑपरेशन किया है।

प्लास्टर के बाद क्या करना चाहिए-plaster katne ke bad kya karna chahie

प्लास्टर उतरने के बाद गुनगुने पानी से सिकाई करें, फिजियोथैरेपी कराएं। इसके अलावा Range of motion (R.O.M) एक्सरसाइज करें और पैराफिन वैक्स से सिकाई कर सकते हैं।

हड्डीजोड़ का दूसरा नाम क्या है हड्डी जोड़ पौधा कौन सा है–had jod ka dusra naam kya hai

अस्थिसंधानक (वानस्पतिक नाम : Cissus quadrangularis)हड़जोड़ पौधे का दूसरा नाम है।

Fracture ठीक होने में कितना समय लगता है– fracture theek hone mein kitne din lagte Hain

हाथ और पैरों में 2 से लेकर 5 माह तक का समय लगता है।

अगर टूटी हुई हड्डी ठीक से ठीक नहीं होती तो क्या होता है–agar tuti Hui haddi theek se theek nahin Hoti to kya hoga

अगर टूटी हड्डी 5–6 महीने से ज्यादा हो जाते हैं। हड्डी जोड़ने की कोई भी संकेत दिखाई नहीं देते हैं तब उस फ्रैक्चर को नॉन यूनियन फ्रैक्चर कहते हैं। इस कंडीशन में डॉक्टर कूल्हे या किसी अन्य जगह से हड्डी का चूरा निकाल कर फ्रैक्चर वाले हिस्से में डाल देते हैं जिससे टूटी हुई हड्डी की प्रक्रिया चालू हो जाती है और टूटी हड्डी ठीक हो जाती है।

फ्रैक्चर के लिए कौन सा प्लास्टर सबसे बेस्ट है– fracture ke liye kaun sa plaster sabse best hai

फाइबर प्लास्टर कास्ट बहुत हल्का होता है और अधिक टिकाऊ होता है पानी से भीगने पर यह ढीला नहीं होता बल्कि प्लास्टर ऑफ पेरिस वजन में 2–4 किलो तक का होता है जो कि एक काफी हो जाता है। पानी या पसीने आने पर ढीला होने लगता है। इसलिए फाइबर प्लास्टर कास्ट टूटी हड्डी फ्रैक्चर जोड़ने के लिए ज्यादा बेस्ट है|

यह जानकारी को लिखने में काफी अधिक समय लगा है और आपने यहां तक इस जानकारी को पढ़ने के लि अपना कीमती समय दिया इसके लिए बहुत-बहुत थैंक यू हम आशा करते हैं आपके हमने फ्रैक्चर से जुड़े अनेक सवालों का जवाब इस पोस्ट में दे दिया है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे ऑफिशल चैनल पर वीडियो देख सकते हैं।

फ्रैक्चर के लिए कौन सा प्लास्टर सबसे बेस्ट है

Note📛– अगर आपको ऐसी समस्या है और आप अपना इलाज पाना चाहते हैं तो आप अभी हमारी ऑफिसियल वेबसाइट https://drnayan.in/appointment से अपना अपॉइंटमेंट बुक करके इलाज करा सकते हैं।अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।

One thought on “जानिए फ्रैक्चर टूटी हड्डी, खानपान व प्लास्टर से जुड़े सभी सवालों के जवाब –हड्डी कैसे और कितने दिन में जुड़ती हैं

  1. Emma Smith says:

    I’ve gotta share something pretty awesome with you. So, have you heard about Amazlak? It’s this incredible website I recently discovered, and let me tell you, it’s been a total game-changer for my fitness journey. Amazlak offers an amazing collection from Amazon of workout gear, accessories, and supplements—all in one convenient place. It’s seriously like a treasure trove for anyone looking to get fit and healthy.

    I’ve found some of the best stuff there, from super comfy workout clothes to convenient accessories and reliable supplements. It’s made staying active and healthy so much easier and more enjoyable. Plus, knowing that everything’s been handpicked from Amazon’s best products gives me confidence in what I’m getting.

    So, if you’re on the lookout for quality products to support your fitness goals, trust me, you’re in good hands with Amazlak. It’s like having all the best stuff from Amazon right at your fingertips. https://www.amazlak.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *